लोहरदगा: विधायक ने कहा, मइया सम्मान योजना के लिए फिर से होंगे आवेदन, गुड़गामा में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मइया सम्मान योजना के तहत अब जो महिलाएं पहले आवेदन नहीं कर पाई थीं, वे फिर से आवेदन जमा कर सकेंगी। इस योजना का ऑन लाइन और ऑफ लाइन आवेदन अठारह नवंबर से शुरू होगा। इसी क्रम में लोदरदगा विधायक डॉक्टर रामेश्वर उरांव ने बुधवार को दोपहर करीब एक बजे लोहरदगा प्रखंड के ग्राम गुड़गामा का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाक