पटना ग्रामीण: उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने पटना में मिनी शराब फैक्ट्री का किया उद्भेदन, एक को किया गिरफ्तार
मंगलवार की रात को उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने बिस्कोमान गोलंबर के पास वाहन जांच के क्रम में एक टेंपो जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR 01PK 7163 है इसमें से 20 लीटर स्प्रिट बरामद किया साथ में ड्राइवर की गिरफ्तारी की गई जिसका नाम शंकर कुमार वर्मा है, पूछताछ के क्रम में ड्राइवर के बताए पत्ते पर पुलिस ने जब छापेमारी किया तो देखा कि हां शराब बनाया जाता है.