खुसरूपुर: खुसरूपुर प्रखंड प्रमुख पति संतोष डॉन के 25 ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई क़ी एक साथ हुई छापामारी।
खुसरूपुर प्रखंड प्रमुख पति संतोष डॉन के 25 ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई ने एक साथ छापेमारी की है। केंद्रीय सुरक्षा बलों भारी तैनाती के बीच पचरुखिया,जगमाल बीघा,शुकरबेगचक, मुस्तफापुर,चौडा समेत नालंदा जिला और पटना के कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। बता दे कि संतोष डॉन पटना जिला के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल है। तथा 25 000 हजार का इनामी बदमाश है।