रघुराजनगर नगरी: अमरपाटन में डायल 112 के सामने स्कूटी से 50हजार रुपए की हुई लूट, पैसे लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात
मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई लूट की घटना ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए नगर के सतना चौराहे पर एक बुजुर्ग किसान की स्कूटी से 50 हजार रुपये से भरा बैग अज्ञात बदमाश लेकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह रही कि वारदात उस समय हुई जब घटनास्थल के ठीक सामने मध्यप्रदेश पुलिस की अमरपाटन थाना में तैनात डायल 112 वाहन मौजूद थी