रमकंडा: मुहर्रम को लेकर रमकंडा में प्रशासन अलर्ट, सीओ-थाना प्रभारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च, ड्रोन से हो रही निगरानी
आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रमकंडा प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सोमवार की देर शाम रमकंडा अंचलाधिकारी अनिल रविदास और थाना प्रभारी मुकेश यादव के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला। मार्च थाना परिसर से शुरू होकर बाजार मोड़, स्कूल चौक, बिचला गांव और दोहर तक पहुंचा। अधिकारियों ने लोगों से शांति और भाईचारे