जहाज़पुर: जहाजपुर पुलिस ने कंटेनर में भरकर अवैध अंग्रेजी शराब ले जाते दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
जहाजपुर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए कंटेनर में भरकर अवैध अंग्रेजी शराब ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कंटेनर से 39 कार्टून में भरी 468 बोतलें जब्त की हैं। जहाजपुर थाना अधिकारी लोकपाल सिंह ने आज बुधवार दोपहर करीब 4 बजे बताया कि नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कंटेनर को रुकवाकर तलाशी ली गई।