छिबरामऊ: मझपुर्वा में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार
छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के तालग्राम थाना क्षेत्र के मझपूर्वा की रहने वाली सीता पत्नी संजय यादव बारिश के चलते दरवाजे पर बनी भैंस खोलने के लिए गई थी। तभी उसे पर आकाशी बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि घटना मंगलवार की दोपहर 3:22 मिनट की बताई जा रही। हादसे के बाद परिजनो में चीख पुकार मच गई।