वैर: ललिता मूड़िया के अंदर प्रजापत कॉलोनी के आम रास्ते में जलभराव, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Weir, Bharatpur | Jun 30, 2025 सोमवार शाम 5 मिली जानकारी के अनुसार वैर पंचायत पंचायत समिति की ग्राम पंचायत ललिता मूड़िया के अंदर प्रजापत कॉलोनी के आम रास्ते में पानी भरा हुआ हैं जिसकें कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी आ रही है। आए दिन दुपहिया वाहन चालक जल भराव वाले रास्ते में गिरते रहते है। बुजुर्ग लोगो का रास्ता पार करना दूभर हो रहा है। रास्ते में पानी भरा होने से मच्छर पनप रहे है।