सिवनी: आदि शंकराचार्य जयंती मनाई गई, ब्राह्मण समाज ने महामाया मंदिर में किया आयोजन
Seoni, Seoni | Apr 22, 2026 सिवनी में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद द्वारा आदि शंकराचार्य भगवान की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। बुधवार को बताया गया कि यह आयोजन महामाया मंदिर, महामाया वार्ड में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने पूजन-अर्चन कर आदि शंकराचार्य के जीवन और उनके सिद्धांतों को याद किया।