चांपा: चांपा के हसदेव नदी में बहे तीनों लड़कों की लाश मिली, शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा, पुलिस कर रही जांच
जांजगीर के चांपा के हनुमान धारा के हसदेव नदी पर बने त्रिदेव घाट पर तीन बच्चो के लापता होने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. घाट से कुछ ही दूरी पर तीनों बच्चों के शव बरामद किए गए हैं. मृतकों के नाम नेलशन एक्का, रुद्र सिंह राज और युवराज राठौर है. नेलशन 9 वी का छात्र था, वहीं रुद्र 5 कक्षा तो युवराज 8 वीं का छात्र था. हसदेव नदी का जल प्रवाह कम कराया गया है