तिर्वा: इंदरगढ़ के कचाटीपुर गांव के सामने ट्रैक्टर ट्रॉली से पीछे से टकराई बाइक, पिता की मौत, बेटी घायल
Tirwa, Kannauj | Feb 1, 2026 इंदरगढ़ : बाइक पर सवार होकर पिता अपनी बेटी को लेकर घर जा रहे थे। तभी ट्रैक्टर में पीछे से बाइक टकरा गई। इससे पिता के सिर पर गहरी चोट लगी और मौत हो गई। बेटी को मामूली चोटें आई। पुलिस ने शव मेडिकल कालेज की मर्च्युरी में रख दिया और बेटी की हालत में सुधार हो गया है।