तिर्वा: ठठिया आलू मंडी के बाहर आढ़तियों ने मंडी प्रशासन के खिलाफ गेट पर किया प्रदर्शन, 5 फरवरी को करेंगे हड़ताल
Tirwa, Kannauj | Feb 1, 2026 ठठिया मंडी में मंडी प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ आढ़तियों ने रविवार को मंडी के गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। आढ़तियों का आरोप है कि मंडी प्रशासन की शह पर मंडी के बाहर आलू का कारोबार हो रहा है, जिससे उन्हें लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा मंडी प्रशासन ने धरोहर धनराशि की किश्त जमा न होने से उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं,