शाहबाद: तीन दिन से आंधी का कहर, कई मकानों के टीनशेड उड़ गए, बिजली व्यवस्था ठप
Shahbad, Baran | May 31, 2026 जानकारी रविवार सुबह 11 बजे मिली क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार आंधी और बारिश का दौर जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। तेज हवाओं के कारण कई मकानों के टीनशेड उड़ गए तथा अनेक पेड़ धराशायी हो गए। खिरिया, चन्दनहेड़ा और खिरिया कॉलोनी में विद्युत पोल गिरने से पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बंद है।