बांधवगढ़: अपहृता की जानकारी देने पर ₹5 हजार का इनाम, एसपी ने की घोषणा
उमरिया पुलिस ने अपहृता की तलाश तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भागवानी ने थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 281/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत ग्राम सेमरिया की अपहृता की दस्तयाबी या आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए ₹5 हजार के इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने कहा अप्रहता की सूचना देने वाले को दिया जायेगा 5 हजार का इनाम ।