बरहट: कोल्हुआ में 9 दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ का भव्य समापन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Barhat, Jamui | Apr 28, 2026 गिद्धौर प्रखंड के कोल्हुआ गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 108 शिव शक्ति महायज्ञ एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा समारोह का समापन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को 9 जानकारी देते हुए बताया कि अंतिम दिन सनातन संस्कृति को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया।