समस्तीपुर: रामपुर बिशुन गांव में हुई मारपीट में पड़ोसी का साथ नहीं देने के कारण ससुर-बहू के साथ की गई मारपीट
वारिस लनगर थाना क्षेत्र के रामपुर बिशुन गांव के रहने वाले अनिल राय ने बताया कि उनके पड़ोसी से किसी व्यक्ति को लड़ाई झगड़ा हो रहा था। उन्होंने पड़ोसी का साथ नहीं दिया।इसी से नाराज होकर पड़ोसी अपने परिजनों के साथ मिलकर उन्हें और उनकी बहू वीणा देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया है।मारपीट की इस घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।