जशपुर: जशक्राफ्ट से बांस हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान, महिलाओं को मिल रहा आधुनिक प्रशिक्षण
जशपुर जिले के झोलांगा में जशक्राफ्ट ब्रांड के तहत बांस हस्तशिल्प का एक माह का आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में महिलाओं को आधुनिक डिज़ाइन और मशीनों से गुणवत्तापूर्ण उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला प्रशासन का उद्देश्य हस्तशिल्प से जुड़े परिवारों की आय बढ़ाने, स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने और उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार तक पह