दुधि: बबनडीहा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मां की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल, रासपहरी में बालक अचेत
म्योरपुर में शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक मौसम ने करवट ली। म्योरपुर क्षेत्र में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश के बीच कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से म्योरपुर थाना क्षेत्र के बबनडीहा ग्राम पंचायत के भलूही टोला में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से झुलस गया।