नैनीताल: विश्व हिंदु परिषद ने मल्लीताल डीएसए खेल मैदान के किनारे निर्माण कार्य से मैदान को छोटा न करने की सीएम से की मांग
विश्व हिंदु परिषद ने मल्लीताल डीएसए खेल मैदान के किनारे निर्माण कार्य से मैदान को छोटा न करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे चौराहों का चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण का स्वागत किया है। शुक्रवार को चार बजे नितिन कार्की ने बताया संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया है।