मांझी: कृष्ण सिंह पहलवान को दी गई श्रद्धांजलि, शोक सभा में उमड़ी शुभचिंतकों की भीड़
Manjhi, Saran | Jul 28, 2026 मांझी नगर पंचायत के उपमुख पार्षद नीतू सिंह के पति उत्तर टोला निवासी एवं सारण जिले के चर्चित समाजसेवी स्व कृष्ण सिंह पहलवान की स्मृति में मंगलवार की शाम करीब 5:00 बजे स्थानीय शनिचरा बाजार स्थित मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतक को जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उपस्थित होकर पुष्प अर्पित किए ।