वैर: वैर में तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
वैर कस्बे में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मृतक की पहचान करना भी मुश्किल हो गया। बाद में मृतक की पहचान कस्बा निवासी भूपसिंह माली के रूप में हुई।