भानपुरा नगर की मधुबन कॉलोनी में 13 तारीख को सूने मकान में हुई चोरी की वारदात के बाद प्रशासन हरकत में आया। वार्ड पार्षद शीतल भूटानी को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। कॉलोनी निवासी अनिरुद्ध भट्ट ने बताया कि वर्षों से कॉलोनी में विद्युत पोल तो लगे हुए थे, लेकिन उन पर न तो लाइट थी और न ही बिजली की लाइन।