सुसनेर: ग्राम कायरा में अज्ञात कारणों से लगी आग, भूसा जलकर खाक, एक भैंस भी झुलसी
आज सोमवार शाम करीब साढ़े 4 बजे ग्राम कायर में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। इस आगजनी में किसान को भारी आर्थिक नुकसान पहुँचा है। खेत में रखा भारी मात्रा में सूखा भूसा, शुक्ला और पास ही स्थित बगीचा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास में बँधे मवेशी भी इसकी चपेट में आ गए। खबर है कि एक भैंस इस आग में बुरी तरह झुलस गई है।