मऊरानीपुर: मऊरानीपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर, बाइक को बचाने के प्रयास में सब्जियों से भरी पिकअप पलटी; बड़ा हादसा टला
मऊरानीपुर के बसरिया के पास नेशनल हाईवे पर बाइक को बचाने के प्रयास में सब्जियों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया, जबकि वाहन में लदी सब्जियां सड़क पर बिखर गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।