चंदौली की सड़क पर उतरा ‘बाहुबली’ ट्रक,उमड़ी देखने वालों की भीड़
चंदौली की सड़कों पर आज एक ऐसा नजारा दिखा, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
308 पहियों वाला विशालकाय ट्रक करीब 200 टन वजनी औद्योगिक वेसल लेकर चंदौली पहुंचा है।
बताया जा रहा है कि यह भारी-भरकम वेसल बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा के पारादीप पोर्ट पहुंचा था। इसके बाद झारखंड और बिहार होते हुए यह महाकाफिला चंदौली पहुंचा और अब आगे वाराणसी के रास्ते बलरामपुर की चीनी मिल/एथेनॉल प्लांट की ओर बढ़ रहा है।
ट्रक की लंबाई करीब 100 फीट बताई जा रही है और भारी वजन को कई एक्सल में बांटने के लिए इसमें 308 पहिए लगाए गए हैं। इसकी रफ्तार भी बेहद धीमी है—रिपोर्टों के मुताबिक रोजाना करीब 10 से 12 किलोमीटर ही सफर तय कर पा रहा है।
चंदौली में पहुंचते ही इसे देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भारी भीड़ जुट गई और मोबाइल कैमरों में इस ‘बाहुबली ट्रक’ को कैद करने की होड़ लग गई।
#Chandauli #ChandauliNews #308Wheels #BahubaliTruck
Chandauli, Chandauli | Sep 26, 2026