गरौठा: सोमवती अमावस्या पर झारखंड धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, धसान नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी
सोमवती अमावस्या के अवसर पर गरौठा तहसील के गुढा स्थित झारखंड धाम में हजारों श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने धसान नदी में स्नान कर प्राकृतिक मूर्ति, राधा-कृष्ण मंदिर और नागनाथ पर्वत स्थित शिवलिंग के दर्शन किए। मेले में प्रसाद वितरण भी किया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरे समय मुस्तैद रहा।