रायबरेली: आसाराम के पुरवा के पास ट्रक ने बाइक सवार युवकों को मारी जोरदार टक्कर दो घायल, जिसमे एक की हुई मौके पर दर्दनाक मौत
ट्रक के द्वारा बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर घायल हुए। परंतु एक की मौके पर ही मौत हो गई। घायल युवक को स्थानीय सीएचसी भिजवाकर इलाज करवाया गया। तो मौके पर मृत हुए युवक का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों युवक लखनऊ जनपद के निवासी हैं। जो गुरबक्श गंज अपने किसी कार्य से आए हुए थे।