धार में बड़ा हादसा टला! शेषनाग मनमंदिर टॉकीज की कैंटीन के क्रीम रोल में निकली धारदार ब्लेड।धार शहर के चर्चित शेषनाग मनमंदिर टॉकीज में रविवार शाम करीब 4:00 बजे के आसपास बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फिल्म देखने आए कोचिंग छात्रों द्वारा कैंटीन से खरीदे गए क्रीम रोल में धारदार ब्लेड निकलने से टॉकीज परिसर में सनसनी फैल गई।