गरौठा: गुरसरांय थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पुलिया में गिरी सफारी कार, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, झांसी रेफर
गुरसरांय थाना क्षेत्र के अस्ता गांव के पास एक सफारी कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया में गिर गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी गुरसरांय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए झांसी हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।