मंदसौर: स्कूटी टकराने पर विवाद, युवक पर चाकू लहराया; तीन आरोपियों पर केस दर्ज घटना बालागंज क्षेत्र की
मंदसौर के बालागंज क्षेत्र में स्कूटी टकराने की बात पर विवाद हो गया। 23 जून रात करीब साढ़े 8 बजे दीपक राठौर के साथ तीन युवकों ने गाली-गलौज कर धमकाया। आरोप है कि एक युवक ने लंबा चाकू लहराकर डराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, पुलिस ने भावेश अखेरिया, निखिल झांझोट और भावेश राठौर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,