फिरोज़ाबाद: नारखी थाना क्षेत्र में छतरपुर के ठार जसरथपुर में फांसी के फंदे पर लटकने से महिला की हुई मौत, ससुराल वाले हुए फरार
थाना नारखी क्षेत्र छतरपुर की ठार जसरथपुर निवासी 26 वर्षीय भूरी देवी की बीती देर रात घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकने से मौत हो गई। मौके से ससुरालीजन फरार हो गए। शव को सूचना पर पहुँची थाना पुलिस पोस्टमॉर्टम को जिला अस्पताल लेकर आई। मृतका की शादी करीबन साढ़े चार साल पूर्व हुई थी मायका दौलतपुर नारखी है । घटना को लेकर जानकारी थाना पुलिस ने दी।