अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया जी के सौजन्य से विशेष रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष जॉब कैम्प कल गुरुवार 12 मार्च 2026 को शौर्या फाउंडेशन गया जी परिसर गया-शेरघाटी रोड, चेरकी, में आयोजित होगा। विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 6 कंपनियो में लगभग 400 से ज्यादा रिक्ति पर रोजगार के अवसर युवाओं को उपलब्ध कराएंगे l