बाड़मेर: नगर परिषद सफाई कर्मचारी यूनियन की ओर से सफाई कर्मियों ने नगर परिषद के बाहर शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
Barmer, Barmer | Aug 2, 2024 नगर परिषद सफाई कर्मचारी यूनियन की ओर से सफाई कर्मियों ने शुक्रवार को नगर परिषद के बाहर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। सफाई कर्मी भर्ती में वाल्मीकि समाज को 100% आरक्षण को लेकर नगर परिषद सफाई कर्मचारी कार्य बहिष्कार के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं।