बौंसी नगर पंचायत क्षेत्र के सिराय पासवान टोला समीप आयोजित पारंपरिक चार दिवसीय झील पूजा समारोह का विधिवत समापन मंगलवार करीब 4 बजे हो गया। यह पूजा वर्षों से गांव में गहरी आस्था और परंपरा के साथ मनाई जाती रही है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में ग्रामीण भाग लेते हैं। इस अवसर पर गांव की महिलाएं और पुरुष पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की।