सहारनपुर: विकासखंड पुंवारका के गांव मोहिद्दीनपुर में बिजली के करंट लगने से भैंस की हुई मौत
विकासखंड पुंवारका के गांव मोहिद्दीनपुर में बीजली का करंट लगने से शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार भैंस की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रांसफार्मर के बराबर में नल लगा होने से भैंस पानी पीने आई। जिस कारण करंट लगने से भैंस की मौत हो गई। घटना स्थल पर डायल 112 पुलिस ने पहुंच कर जानकारी ली।