मंडी: प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं का तांडव हो रहा है: जयराम ठाकुर
Mandi, Mandi | Nov 22, 2025 पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार सुबह 9 बजे कहा कि प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं का तांडव हो रहा है। दिन दहाड़े गोलियां चल रही हैं, पुलिस पर हमला हो रहा है। आपराधिक तत्वों के अलावा कोई भी असुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। इसलिए मुख्यमंत्री इसे गंभीरता से ले और सरकार अपराधियों संरक्षण देने के के बजाय प्रदेशवासियों को सुरक्षा प्रदान करे।