सगड़ी: बिलरियागंज थाना पर मोहर्रम त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित, भाईचारे से त्योहार मनाने की अपील
Sagri, Azamgarh | Jun 15, 2026 आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना पर आगामी मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार की शाम पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई । अध्यक्षता थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने की । जबकि नायब तहसीलदार सगड़ी रंजीत बहादुर सिंह उपस्थित रहे । क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, ताजियादारों ने बैठक में भाग लिया ।