शाहजहांपुर। 35 वर्षीय फैज ने स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाते हुए अपना नाम सोनू चौहान रख लिया। खिरनी बाग स्थित काली माता मंदिर में विधि विधान के साथ हवन पूजन और शुद्धिकरण संस्कार कराया गया। यह पूरा कार्यक्रम हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों और हिंदूवादी नेता राजेश अवस्थी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।