नगर नौसा: कैला गांव में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट, इलाज के दौरान एक व्यक्ति की हुई मौत
नगरनौसा थाना क्षेत्र के कैला गांव में बीते रात्रि मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच में जमकर मारपीट हो गया इस दौरान कैला गांव निवासी राम लखन राम जख्मी हो गए। जिसे आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए नगरनौसा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।