नगर नौसा: खिरूबिगहा गांव के पास बाइक दुर्घटना में बाइक चालक हुआ ज़ख्मी
सोमवार को लोहण्डा भोभी पथ के गांव के पास बाइक दुर्घटना में बाइक चालक जख्मी हो गया। बाइक चालक को आसपास के लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। जख्मी की पहचान भोभी गांव निवासी नीतीश कुमार के रूप में किया गया। वह पटना गया हुआ था और वापस अपने बाइक से घर लौट रहा था इस दौरान यह घटना घटी।