भिंड नगर: भिंड के विकास को लेकर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने राजस्व मंत्री करण वर्मा के निज निवास पर पहुंचकर की मुलाकात
भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने शुक्रवार शाम 4बजे भोपाल पहुंचकर प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के निज निवास पर शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान दोनों नेताओ के बीच भिंड क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।मुलाकात के दौरान विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने भिंड के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर बात की