नर्मदापुरम: आईटीआई में वैशाख पूर्णिमा पर विशेष पूजन का आयोजन, राज्यसभा सांसद हुईं शामिल
वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रीविद्या ललिताम्बा समिति एवं समस्त गुरु परिवार द्वारा शुक्रवार को शाम करीब 6:30 बजे आईटीआई परिसर में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। इस आयोजन में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया भी शामिल हुईं। यह पर्व भगवान विष्णु को समर्पित होने के साथ-साथ मां भगवती राजराजेश्वरी ललिता त्रिपुरसुंदरी को भी अत्यंत प्रिय माना जाता है।