नगर परिषद पोहरी में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत शनिवार दोपहर 3 बजे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें नगर परिषद के समस्त कर्मचारियों, विशेष रूप से सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में चिकित्सकीय टीम द्वारा कर्मचारियों की बीपी,शुगर व अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई।इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष रश्मि वर्मा,सीएमओ राधा शर्मा मौजूद रही।