रेलवे फाटक बंद होने से बड़ा बम क्षेत्र में लंबा जाम खंडवा। मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे रामेश्वर चौकी पुलिया से लेकर बड़ा बम क्षेत्र तक लंबा जाम लग गया। देवसर रेलवे लाइन के दोनों फाटक बंद होने के कारण यह जाम की स्थिति निर्मित हुई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार फाटक बंद रहने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की