नववर्ष पर पारोली थाना पुलिस ने युवाओं को नशे की लत से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से ढोला चौराहे पर “नशा छोड़ो, दूध पियो” अभियान चलाया। पारोली थाना प्रभारी सियाराम ने पुलिस टीम के साथ स्वयं चौराहे पर पहुंचकर युवाओं को गर्म दूध पिलाते हुए अभियान का आज गुरूवार शाम करीब सात बजे शुभारंभ किया।