देवघर: रघुनाथ रोड पर शांति आश्रम के पास मोबाइल कैंटीन में अचानक लगी आग
रघुनाथ रोड स्थित शांति आश्रम विभाग भवन के निकट एक मोबाइल कैंटीन में सोमवार की सुबह लगभग 7:00 बजे अचानक आग लग गई स्थानीय पार्षद के अनुसार पास में पड़े कचरे में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई थी जो धीरे-धीरे फैलते हुए पास खड़ी मोबाइल कैंटीन को अपनी चपेट में ले लिया आग लगते ही इलाके में अपरा तफरी का माहौल बन गया इसके बाद समय रहते आग पर काबू पा लिया गया