शाहबाद: बिरौली एवं खांडा सहरोल में अवैध फसल को जेसीबी से उजाड़ा, 90 बीघा अतिक्रमण हटाया गया
Shahbad, Baran | Jul 30, 2024 क्षेत्रीय वन अधिकारी दीपक चौधरी ने बताया कि वनखण्ड रातई मौजा बिरौली एवं खांडा सहरोल में 90 बीघा वन भूमि को पत्थर कोट फेंसिंग, तार फेंसिंग करके अतिक्रमण किया था। यहां पर अतिक्रमियों ने मक्का व उडद की फसल बो रखी थी। स्टाफ एवं जेसीबी मशीन की सहायता से पत्थर कोट को ध्वस्त किया एवं कटर मशीन की सहायता से तार काटकर व फसल को नष्ट कर अतिक्रमण हटाया।