शाहबाद: कस्बाथाना आगर रोड़ पर हुई चोरी, नगदी सहित किराने का सामान हुआ चोरी
Shahbad, Baran | Jul 31, 2024 कस्बाथाना में बीते कुछ दिनों से संदिग्ध लोगों की होने की सूचना मिल रही थी। इस को लेकर रविवार 28 जुलाई को भी मीडिया ने खबर प्रकाशित कर जागरूक किया गया था। लेकिन पुलिस प्रशासन के ढीले रवैये के कारण मंगलवार रात 3 बजे के करीब कस्बाथाना आगर रोड़ पर चोरों ने एक किराने की दुकान पर धावा बोल दिया और शटर को उखाड़कर कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।