शाहबाद: किशनगंज: नुकर्रा गांव के पास खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आने 4 भैंसों की हुई मौत, प्रशासन से मुआवजे की मांग की
Shahbad, Baran | Jul 31, 2024 मंगलवार को 4 भैंसों की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार नुकर्रा गांव के पास मन्नत सहरिया की भैंसे जंगल से वापस लौट रही थी। इस दौरान एक खंभे के पास से भैंसे गुजर रही थी। अचानक ही पास के खंभे से भैंस टकरा गई करंट इतना भयानक था कि चारों भैंसों की मौत हो गई। पशुपालक को पता लगा तो पशुपालक मौके पर पहुंचा और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।