अनूपगढ़ पंचायत समिति की विभिन्न ग्राम पंचायतो के सरपंच पंचायत समिति के बीडीओ विनोद कुमार को निलंबित करने की मांग को लेकर पिछले 3दिनों से धरने पर बैठे हैं। धरने पर बैठे सरपंचों ने आज रविवार शाम 4:30 बजे बताया कि बीडीओ के निलंबन की मांग को लेकर चल रहे धरने को जायज मानते हुए आज रविवार को विजयनगर पंचायत समिति की विभिन्न ग्राम पंचायतो के सरपंचो ने समर्थन दिया है।